भारत

पति-पत्नी के बीच झगड़ा, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
14 Oct 2022 12:57 PM IST
पति-पत्नी के बीच झगड़ा, फिर जो हुआ...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

पत्नी के सिर, पैर और गर्दन पर कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से हत्या कर दी.
अकोला: महाराष्ट्र के अकोला में पति-पत्नी के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि नशेड़ी पति ने पत्नी के सिर, पैर और गर्दन पर कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से हत्या कर दी. मामला जिले के पांचू थाना क्षेत्र के ग्राम शेकापुर का है. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया.
शेकापुर के रामनगर परिसर में रहने वाले गोपीचंद राजा राम चौहान का संगीता से 8 साल पहले विवाह हुआ था. कुछ दिन गृहस्थी अच्छी चली, लेकिन बाद में पति को शराब की लत लगी. इसको लेकर इन दोनों में विवाद होते रहता था. इस विवाद के चलते पति ने तंग आकर कई बार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी.
आए दिन शराब के लिए पति पैसे मांगता था और पैसा शराब में उड़ाता था. इसको लेकर उनके बीच काफी विवाद होता था. बुधवार 12 अक्टूबर को देर रात इन दोनों में इसी कारण को लेकर विवाद हुआ. इस गोपीचंद ने गुस्से में आकर संगीता पर घर में रखे कुल्हाड़ी से सिर, गर्दन और पैर पर वार कर दिया, जिससे संगीता की मौके पर मौत हो गई.
घटना की सूचना आस पड़ोस वालों ने पुलिस को दी. पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर आकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पति को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया. साथ ही उसे गिरफ्तार किया.
एक तरफ सारे देश में पत्नी अपने पति के दीर्घायु के लिए करवाचौथ का उपवास रखी थी तो दूसरी ओर पति ने ही अपने पत्नी को मौत के घाट उतारा. फिलहाल आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story