भारत

बिग ब्रेकिंग: पति-पत्नी के बीच झगड़ा, दंपती ने पिया तेजाब, फिर...

jantaserishta.com
22 Sept 2022 12:16 PM IST
बिग ब्रेकिंग: पति-पत्नी के बीच झगड़ा, दंपती ने पिया तेजाब, फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

गम्भीर हालत में दोनों को ट्रामा सेंटर भेजा गया है।
सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में दोनों ने तेजाब पीकर जान देने की कोशिश की है। गम्भीर हालत में दोनों को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है। मामला मंगलवार का है।
थाना हरगांव निवासी युवक राजकुमार अपनी ससुराल थाना इमलिया सुल्तानपुर के दौलतपुर गावं गया था। वहीं पति-पत्नी में दिल्ली जाने को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के चलते विवाहिता ने तेजाब पी लिया। इसके बाद तुम बिन नहीं जी सकता कह कर बचे हुए तेजाब को पति ने भी पी लिया। जिसके कारण दोनों की हालत नाजुक हो गई। मायके के लोगों द्वारा आनन फानन अपनी पुत्री व दामाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान दोनों की हालत को नाजुक देखते हुए ट्रामा सेंटर भर्ती करा दिया। हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों के बीच दिल्ली जाने को लेकर नोकझोंक हुई थी। पुलिस को देर में सूचना मिली है अभी किसी तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story