भारत

Qualifier 1 रजत पाटीदार का तूफानी अर्धशतक, RCB ने 16.3 ओवर में बनाए 196/4

SHIDDHANT
26 May 2026 9:03 PM IST
Qualifier 1 रजत पाटीदार का तूफानी अर्धशतक, RCB ने 16.3 ओवर में बनाए 196/4
x
मैच
Delhi दिल्ली: आईपीएल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 16.3 ओवर में 4 विकेट पर 196 रन बना लिए हैं। टीम का रन रेट लगभग 12 के करीब पहुंच गया है और बल्लेबाज लगातार बड़े शॉट खेल रहे हैं।
गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन RCB के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। इस समय कप्तान रजत पाटीदार शानदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में 61 रन बना लिए हैं, जिसमें 3 चौके और 6 छक्के शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 277 से ज्यादा का रहा।
रजत पाटीदार ने मैदान के चारों ओर बड़े शॉट लगाए और गुजरात के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। उनके साथ टिम डेविड क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले क्रुणाल पंड्या ने भी अहम पारी खेली। उन्होंने 28 गेंदों में 43 रन बनाए। हालांकि 16.1 ओवर में कगिसो रबाडा ने उन्हें साई सुदर्शन के हाथों कैच आउट कराकर गुजरात को चौथी सफलता दिलाई।
गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों को RCB के बल्लेबाजों के सामने संघर्ष करना पड़ा। कगिसो रबाडा ने 3.4 ओवर में 52 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, लेकिन उनकी इकॉनमी काफी महंगी रही। वहीं राशिद खान भी अब तक विकेट लेने में सफल नहीं हो सके हैं। पिछले पांच ओवर में RCB ने 87 रन जोड़कर मैच का रुख पूरी तरह अपने पक्ष में कर लिया है। टीम अब 220 से अधिक के बड़े स्कोर की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है।
Next Story