भारत

Qualifier 1 IPL 2026 : बेंगलुरु ने दिया गुजरात को 255 रन का लक्ष्य

SHIDDHANT
26 May 2026 9:24 PM IST
Qualifier 1 IPL 2026 : बेंगलुरु ने दिया गुजरात को 255 रन का लक्ष्य
x
मैच
Delhi दिल्ली: Royal Challengers Bengaluru ने आईपीएल प्लेऑफ मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 254 रन बना दिए। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी Gujarat Titans की टीम RCB के बल्लेबाजों को रोकने में पूरी तरह नाकाम रही। यह आईपीएल नॉकआउट मुकाबलों के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बन गया।
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 93 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। पाटीदार ने आखिरी ओवरों में गुजरात के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला और तेजी से रन बटोरे। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदों पर लगातार बड़े शॉट लगाकर टीम को रिकॉर्ड स्कोर तक पहुंचाया।
जितेश शर्मा ने भी तेज अंदाज में बल्लेबाजी क रते हुए 5 गेंदों में 15 रन बनाए। इससे पहले विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और क्रुणाल पांड्या ने भी तेज रन जोड़कर मजबूत नींव रखी थी। आखिरी पांच ओवरों में RCB ने 86 रन बनाकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
गुजरात की गेंदबाजी काफी महंगी साबित हुई। प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 53 रन दिए और एक विकेट हासिल किया, जबकि मोहम्मद सिराज ने 3 ओवर में 46 रन खर्च किए। गुजरात के गेंदबाज डेथ ओवरों में रन रोकने में असफल रहे। अब गुजरात टाइटंस को फाइनल में पहुंचने के लिए 255 रन का विशाल लक्ष्य हासिल करना होगा। बल्लेबाजों के लिए यह मुकाबला आसान नहीं रहने वाला है।
Next Story