
टोक्यो: जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित क्वाड देशों की शिखर बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन को सख्त संदेश दिया। पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड अच्छाई की ताकत के लिए बनाया गया संगठन है और यह हिंद प्रशांत क्षेत्र को बेहतर बना रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक देशों के बीच आपसी विश्वास लोकतांत्रिक देशों को नई ऊर्जा देगा। उन्होंने कहा कि बहुत कम समय में क्वाड ने दुनिया में अपनी महत्वपूर्ण जगह बना ली है। इससे पहले चीन इस शिखर सम्मेलन पर भड़क गया था और उसने कहा था कि क्वाड का फेल होना तय है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





