भारत
क्यूआर कोड ने इस परिवार की खुशियां लौटा दीं, लॉकेट आया काम
jantaserishta.com
12 April 2024 11:00 AM IST

x
दिव्यांग लड़का सही सलामत अपने घर पहुंच गया.
मुंबई: हम लोग हर रोज क्यूआर कोड के जरिए कई पेमेंट करते हैं, लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि ये क्यूआर कोड किसी की जान बचा सकता या किसी खोए हुए बच्चे को अपने घर वालों से मिल सकता है. ऐसा ही एक वाक्य सामने आया है, जहां क्यूआर कोड लॉकेट की मदद से एक मानसिक रूप से दिव्यांग लड़का सही सलामत अपने घर पहुंच गया.
दरअसल, वर्ली इलाके से 12 वर्षीय मानसिक रूप से दिव्यांग एक लड़का खेलते-खेलते बस में बैठकर लापता हो गया. इसके बाद कंडक्टर ने पुलिस से संपर्क किया. पुलिस ने क्यूआर कोड की मदद से बच्चे के माता-पिता से संपर्क किया.
इस बारे में जानकारी देते हुए कोलाबा थाना पुलिस ने बताया कि लड़के की पहचान विनायक कोली के रूप में हुई है जो अनजाने में एक स्थानीय बस में चढ़ गया था. लड़का वर्ली से लगभग 3 बजे लापता हुआ था और हमारी टीम ने उसे रात आठ बजकर 20 मिनट के आसपास देखा. वह संग्रहालय बस स्टॉप पर था.
पुलिस ने बताया कि जिस बस में लड़का था. उसके कंडक्टर ने डायल 100 पर बताया एक बच्चा है जो मानसिक रूप से दिव्यांग है और वह केवल अपना नाम बता पा रहा है. इसके बाद हमारी टीम पुलिस स्टेशन ले आई और जब हमने उसके क्यूआर कोड बेस्ड लॉकेट को स्कैन किया तो हमें माता-पिता का पता मिला, जिसके बाद बच्चे के माता-पिता से संपर्क किया गया.
इस लॉकेट के बारे में बताते हुए डेटा इंजीनियर अक्षय रिडलान ने बताया कि ये लॉकेट लापता व्यक्तियों को खोजने और उन्हें उनके परिवारों के साथ सुरक्षित रूप से मिलाने के लिए लोगों को सुरक्षित रखने का नए इनोवेशन है. ये मुख्य रूप से खोए हुए लोगों को घर वापस भेजने में कारगर है. प्रोजेक्ट चेतना दिव्यांग बच्चों और डिमेंशिया या अल्जाइमर से पीड़ित बुजुर्गों के लिए एक एनजीओ की पहल है जो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर खोए हुए व्यक्ति की जानकारी साझा कर लोगों को अपने परिवार से मिलाता है.
वहीं, किसी भी मामले में अगर कोई व्यक्ति लापता हो जाता है तो इस स्कैनर की मदद से उसके परिवार के लोगों से संपर्क किया जा सकता है, क्योंकि पुलिस के लिए भी एक घनी आबादी वाले शहर में खोए हुए लोगों को ट्रैक करना काफी मुश्किल है. इस लिए ये तकनीक एएमडी की सुविधा में मदद मिलेगी.
विनायक की बहन श्रद्धा ने कहा, 'मेरा भाई खेलते समय लापता हो गया और बिना यह सोचे कि वह कहां जा रहा है, बस में चढ़ गया. वह बस की सवारी से उत्साहित था और शायद भटक गया. ये टैग एक आशीर्वाद है, क्योंकि वह एक बच्चा है. मानसिक रूप से दिव्यांग लोगों को विशेष देखभाल की जरूरत होती है और अगर वो लापता हो जाता है तो कम से कम कोई इस स्कैनर की मदद से लोग हमसे संपर्क कर सकता है. जिससे उसे हमारा पता चल जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





