
x
Beijing बीजिंग। चाइना रेलवे छिंगहाई-शीत्सांग समूह से मिली जानकारी के अनुसार, 1 जुलाई से शुरू हुए ग्रीष्मकालीन यात्रा सीजन के दौरान 31 जुलाई तक छिंगहाई-शीत्सांग रेलवे ने 21 लाख 62 हजार से अधिक यात्रियों को सेवाएं दीं। इस दौरान रेलवे ने 26 लाख 49 हजार टन से अधिक माल का भी परिवहन किया। यात्री और माल दोनों क्षेत्रों में यह मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है।
यात्री आंकड़ों के अनुसार, इस साल गर्मियों में छिंगहाई-शीत्सांग रेलवे पर यात्रियों की संख्या लगातार अधिक बनी रही। इसमें छात्रों की घर वापसी यात्रा, रिश्तेदारों से मिलने की यात्राएं, पठारी क्षेत्रों में पर्यटन और गर्मी से राहत पाने के लिए की जाने वाली यात्राएं प्रमुख रहीं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए छिंगहाई शीत्सांग रेलवे समूह ने यात्री आवागमन के पैटर्न का विश्लेषण किया और परिवहन क्षमता को बेहतर बनाया। इसके तहत नियमित ट्रेनों को पूरी क्षमता के साथ चलाने के अलावा जरूरत के अनुसार अतिरिक्त विशेष ट्रेनों का संचालन भी किया गया।
यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ रेलवे ने कोयला, तेल, निर्माण सामग्री, अनाज और उर्वरक जैसी महत्वपूर्ण वस्तुओं के परिवहन के लिए विशेष ग्रीन चैनल भी उपलब्ध कराए। कंपनी ने बिजली संयंत्रों, तेल डिपो, रासायनिक कारखानों और इस्पात संयंत्रों से जुड़ी विशेष रेलवे लाइनों का प्रभावी उपयोग किया, जिससे क्षेत्र में गर्मियों की मांग, प्रमुख परियोजनाओं और आवश्यक आपूर्ति को बेहतर समर्थन मिला।
इसके अलावा, छिंगहाई-शीत्सांग रेलवे ने थ्येनलु एक्सप्रेस अंतर शहर मालगाड़ियों के संचालन को भी बेहतर बनाया। इससे तिब्बती खनिज पानी और अन्य स्थानीय खनिज उत्पादों को देश के दूसरे हिस्सों तक पहुंचाने में मदद मिल रही है।
वहीं, छिंगहाई-शीत्सांग रेलवे नेटवर्क की क्षमता का इस्तेमाल करते हुए कंपनी ने माल परिवहन व्यवस्था में भी सुधार किया है। 95,306 प्लेटफॉर्म के माध्यम से मल्टी मॉडल परिवहन के लिए एकल आदेश और आधुनिक लॉजिस्टिक्स सेवाओं को बढ़ावा दिया गया है। इससे उद्यमों की परिवहन लागत कम करने और माल ढुलाई की दक्षता बढ़ाने में मदद मिली है।
Tagsचीन रेलवेछिंगहाई-शीत्सांग रेलवेचीन न्यूजबीजिंग समाचाररेलवे यात्री सेवामाल परिवहनसमर ट्रैवल सीजनचीन लॉजिस्टिक्सतिब्बत रेलवेछिंगहाई रेलवेअंतर शहर मालगाड़ीरेलवे नेटवर्कआधुनिक परिवहन व्यवस्थाChina Railway NewsQinghai Tibet RailwayInternational NewsChina Economy Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





