भारत

कव्वाल ने भारत को लेकर दिया था विवादित बयान, FIR दर्ज

jantaserishta.com
31 March 2022 11:28 AM IST
कव्वाल ने भारत को लेकर दिया था विवादित बयान, FIR दर्ज
x
जानें पूरा मामला।

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा में उर्स के दौरान एक कव्वाल ने विवादित टिप्पणी कर दी. कव्वाल नवाज शरीफ ने कहा कि मोदीजी कहते हैं हम हैं, योगी जी कहते हैं हम हैं, अमित शाहजी कहते हम हैं, अगर गरीब नवाज चाह ले तो हिंदुस्तान कहां था, कहां है, कहां पर बसा था, पता नहीं चलेगा. कव्वाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

दरअसल, रीवा जिले के मनगवां में कव्वाल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. यह पूरा वाक्या 28 मार्च को मनगवां के उर्स कव्वाली मंच का है. कव्वाल नवाज शरीफ ने कहा, 'मोदी जी कहते हैं हम हैं, योगी जी कहते हैं हम हैं, अमित शाह जी कहते हम हैं, अगर गरीब नवाज चाह ले तो हिंदुस्तान कहां था, कहां है, कहां पर बसा था पता नहीं चलेगा.'
नवाज शरीफ के इस बयान के बाद लोगों में काफी नाराजगी है और कव्वाल के ऊपर एफआईआर की मांग की जा रही थी. आख़िरकार पुलिस ने कव्वाल और आयोजक पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है. पुलिस ने आईपीसी की 505, 153, 298 धाराओं पर मामला दर्ज किया है. आरोपी नवाज शरीफ की गिरफ्तारी के लिए टीम यूपी भेजी गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story