PWD इंजीनियर के घर पर छापा, 40 लाख रुपये नकद और भारी मात्रा में सोना बरामद

बेंगलुरु. कर्नाटक के एंटी करप्शन ब्यूरो ने लोक निर्माण विभाग के एक इंजीनियर के घर छापा मारा और यहां पाइप में से 500 रुपये के बड़ी मात्रा में नोट निकाले गए. यह रकम करीब दस लाख रुपये बताई गई है. वहीं सीलिंग से 6 लाख रुपये बरामद किए गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि भ्रष्टाचार के आरोपी सरकारी अधिकारियों पर राज्यव्यापी कार्रवाई के तहत कलबुर्गी जिले में पीडब्ल्यूडी के संयुक्त अभियंता शांता गौड़ा बिरादर के आवास पर छापा मारा गया था. बिरादर के आवास पर छापेमारी के दौरान ब्यूरो के अधिकारियों ने 40 लाख रुपये नकद और भारी मात्रा में सोना बरामद किया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





