भारत

पुथुपल्ली उपचुनाव: ओमन चांडी के बेटे को मैदान में उतार सकती है कांग्रेस

jantaserishta.com
23 July 2023 3:19 PM IST
पुथुपल्ली उपचुनाव: ओमन चांडी के बेटे को मैदान में उतार सकती है कांग्रेस
x
तिरुवनंतपुरम: केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सुधाकरन ने संकेत दिया है कि दिवंगत मुख्यमंत्री ओमन चांडी के परिवार का एक सदस्य पुथुपल्ली विधानसभा उपचुनाव चुनाव लड़ेगा। यह सीट पिछले पांच दशक से विधायक रहे पूर्व मुख्‍यमंत्री ओमन चांडी के निधन के बाद खाली हो गई थी।
सुधाकरन ने कहा कि दिवंगत मुख्यमंत्री के परिवार के साथ परामर्श के बाद ही उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चांडी परिवार के करीबी माने जाने वाले चेरियन फिलिप ने कहा कि ओमन चांडी के बेटे और युवा कांग्रेस नेता चांडी ओमन पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र में अपने पिता की जगह लेने वाले उम्मीदवार के रूप में हर प्रकार से योग्य हैं।
चेरियन ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि चांडी ओमन छोटी उम्र से ही अपने पिता की राजनीति को जानते है। उन्होंने कहा कि वह सभी पहलुओं में अपने पिता की जगह लेने के योग्य हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि चांडी ओमन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई किलोमीटर पैदल चले थे। हालाँकि, ओमन चांडी नहीं चाहते थे कि उनके बच्‍चे राजनीति में आएं। उनका मानना था कि परिवार से केवल एक ही व्यक्ति राजनीति में पर्याप्त है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story