देखें तस्वीरें: पिंजरे में कैद हुई बार बालाएं, और फिर शुरू हुआ अश्लील तमाशा

¶पिंजरे में कैद बार बाला और लोकल गानों पर अश्लील डांस...कुछ ऐसा ही नजारा यूपी के आजमगढ़ में देखने को मिला जहां इस कोविड काल में बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के यह सब हो रहा था.
आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना अंतर्गत एक समारोह के दौरान पिंजरे में कैद बार बालाओं का अश्लील डांस देखने को मिला. अब तक इस तरह का सीन फिल्मों या क्लबों में देखा और सुना जाता था.
देर रात तक फुल वॉल्यूम पर डीजे की धुन पर बार बालाओं का डांस लोकल गानों पर चल रहा था. यही नहीं, एक तरफ जहां बार बालाएं डांस कर रही थीं तो दूसरी तरफ लोग भी नोट उड़ाकर डांस और इशारे कर रहे थे.
देर रात तक चल रहे इस डांस के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और बिना मास्क के सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट कर इस डांस को देख रही थी जबकि कोरोना काल में कोविड-19 के दिए गए गाइड लाइनों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही थीं जिसमें मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा था.
सुप्रीम कोर्ट के आदेश में 10 बजे रात के बाद डीजे और हाई वॉल्यूम पर लाउडस्पीकर ध्वनि यंत्र बजाने की सख्त मनाही है. इस नियम की भी अवहेलना हो रही थी. आए दिन शादी विवाह और कार्यक्रमों में अब इस तरह के मंजर अमूमन देखने को मिल रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





