
x
मध्य प्रदेश मेंं दल बदल का सिलसिला जारी है।
भोपाल: मध्य प्रदेश मेंं दल बदल का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में रीवा राजघराने से नाता रखने वाले और कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। वहीं डिंडोरी नगरपरिषद अध्यक्ष सुनीता सारस ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को पार्टी नेतृत्व के मौजूदगी में कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री और रीवा राजघराने के पुष्पराज सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ वरिष्ठ पत्रकार मधुकर द्विवेदी भी भाजपा में शामिल हुए। पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश , प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह और वरिष्ठ पत्रकार श्री मधुकर द्विवेदी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
इसी तरह मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की उपस्थिति में डिंडोरी नगरपरिषद अध्यक्ष सुनीता सारस कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई। उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
Tagsरीवा राजघरानापुष्पराज सिंहभाजपामध्य प्रदेशमध्य प्रदेश चुनावRewa royal familyPushpraj SinghBJPMadhya PradeshMadhya Pradesh Election
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





