भारत
फ्लैट्स के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी, इनामी आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
29 Sept 2023 2:49 PM IST

x
एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली।
देहरादून: देहरादून एसटीएफ को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली। पुष्पांजलि फ्लैट्स के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी को अंजाम देने वाले राजपाल वालिया को एसटीएफ देहरादून ने नैनीताल से गिरफ्तार किया है। राजपाल वालिया पर 25 हजार का इनाम घोषित था।
इस मामले में दीपक मित्तल और उसकी पत्नी राखी मित्तल अभी भी पकड़ से बाहर हैं। इन दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। दीपक मित्तल के पिता को 27 सितंबर को हरिद्वार से गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुष्पांजलि बिल्डर्स के 41 अकाउंट्स भी फ्रीज किए गए हैं। जिनमें साल 2016 से लगभग 205 करोड़ के लेनदेन के साक्ष्य भी एसटीएफ के पास हैं। पुष्पांजलि प्रोजेक्ट के डायरेक्टर दीपक मित्तल, राखी मित्तल और राजपाल वालिया के खिलाफ राजपुर और डालनवाला में 10 मुकदमे दर्ज हैं।
राजपाल वालिया के लगातार अपना ठिकाना बदलते रहने और फोन इस्तेमाल नहीं करने के कारण उसकी गिरफ्तारी सभी के लिए चुनौती बन गई थी। इनामी आरोपी की जानकारी के लिए मैन्युअल सूचना इकट्ठी होने के बाद एसटीएफ को राजपाल वालिया के देहरादून में होने की भनक लगी। जिसके बाद एसटीएफ ने राजपाल वालिया और उसकी पत्नी शेफाली वालिया को गिरफ्तार कर लिया।
Tagsपुष्पांजलि फ्लैट्स धोखाधड़ीधोखाधड़ीराजपाल वालियानैनीतालदेहरादून एसटीएफPushpanjali Flats FraudFraudRajpal WaliaNainitalDehradun STF
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





