पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, बीजेपी खेमे में हलचल तेज

उत्तराखंड के 45 साल के पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली. वे राज्य के 11 मुख्यमंत्री बन गए हैं. उन्होंने राजभवन में अकेले ही शपथ ली. धामी के नाम का ऐलान शनिवार को देहरादून में हुई बीजेपी के विधायक दलों की बैठक में किया गया था. हालांकि, उनके मुख्यमंत्री बनाए जाने की वजह से कई बीजेपी नेताओं में नाराजगी की भी बातें सामने आई थीं. सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि आज सुबह से ही इस मामले पर बंद कमरे में बैठकें की जा रही थीं. ऐसी चर्चा थी कि पार्टी का एक खेमा पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनाए जाने से नाराज है. हालांकि, बीजेपी विधायकों ने इस बात को नकार दिया था.
Uttarakhand Ministers Satpal Maharaj, Harak Singh Rawat, and other BJP leaders attend the swearing-in ceremony of CM-designate Pushkar Singh Dhami in Dehradun. pic.twitter.com/NaVvFlzDiy
— ANI (@ANI) July 4, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





