भारत
आज होगी पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगेंगी मुहर
jantaserishta.com
3 Aug 2023 10:34 AM IST

x
देहरादून: सीएम धामी के दिल्ली दौरे से लौटने के बाद तीन अगस्त यानि गुरूवार को कैबिनेट बैठक राज्य सचिवालय में शाम चार बजे से होगी। बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते हैं।
पिछले दिनों उत्तराखंड पुलिस में सिपाही के पदों में कटौती की गई थी। करीब 3 हजार 500 पद सिपाही के कम किए गए हैं। ये मामला कैबिनेट में आने वाला है। इस कमी को पूरा करने के लिए खास प्रस्ताव तैयार किया गया है। आज होने वाली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को चर्चा के लिए लाया जाएगा। कैबिनेट की मुहर लगने के बाद राज्य के कई पीपीएस सर्विस के अफसर से लेकर इंस्पेक्टर को भी इसका लाभ मिलेगा।
वहीं बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में ड्रोन पॉलिसी, एमएसएमई की नीति समेत राजस्व, कार्मिक, पर्यटन, शिक्षा विभाग से जुड़े प्रस्ताव आ सकते है। इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं। गौरतलब है कि पहले यह बैठक 24 जुलाई को प्रस्तावित थी। लेकिन मुख्यमंत्री के नई दिल्ली प्रवास के चलते बैठक को स्थगित कर दिया गया था।
Tagsमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीपुष्कर सिंह धामीउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़Chief Minister Pushkar Singh DhamiPushkar Singh DhamiUttarakhandUttarakhand News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





