भारत
धक्का दिया, फिर सीने में चाकू से वार...मजदूर के कत्ल से दहला इलाका
jantaserishta.com
20 Sept 2024 5:42 PM IST

x
हैं 28 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज
नई दिल्ली: दिल्ली में चाकू से गोदकर एक शख्स की हत्या कर दी गई. कत्ल की इस वारदात को लेकर पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में 27 साल के एक मजदूर की उसके चचेरे भाई समेत तीन लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सनी के रूप में हुई है. दरअसल पुलिस को हत्या के मामले में अस्पताल से एक पीसीआर कॉल मिली थी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'शुरुआती जांच से पता चला है कि सनी के चचेरे भाई अनिकेत ने अपने दोस्तों - श्याम और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर गुरुवार रात करीब 10 बजे विवाद के बाद उसे चाकू मार दिया.'
अधिकारी ने कहा, 'जांच में सामने आया कि सनी ने अनिकेत और श्याम को धक्का दिया, जिसके बाद उसने गुस्से में सनी के सीने में चाकू घोंप दिया. शव को जीटीबी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.'
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि अनिकेत के खिलाफ खजूरी खास और शास्त्री पार्क पुलिस स्टेशनों में चोरी, डकैती और अवैध हथियार रखने के 28 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं.
बता दें कि अभी चार दिनों पहले भी दिल्ली में मोबाइल छीनने के दौरान चाकू मारकर एक शख्स की हत्या कर दी गई थी. यह घटना भी उत्तर-पूर्वी दिल्ली में ही बुलंद मस्जिद के पास हुई थी. मृतक की उम्र 32 साल थी और उसे चाकू गोदकर मारने वाले दोनों आरोपी 15 और 17 साल के थे.
दरअसल बुलंद मस्जिद के पास रविवार को देर शाम 8 बजे अब्दुल कयूम नाम का शख्स खड़ा था. पुलिस ने बताया था कि कयूम रिक्शा चलाता था और वहां यात्रियों का इंतजार कर रहा था. इसी दौरान दोनों लड़के उसके पास आए और उससे मोबाइल फोन छीनने लगे.
इस दौरान दोनों ने कई बार कयूम पर चाकू से वार किया जिससे उसकी जान चली गई. घटना के बाद बुलंद मस्जिद के पास ही कयूम की खून से लथपथ लाश पड़ी रही. उस तरफ से आने जाने वाले लोगों की जब लाश पर नजर पड़ी तो पुलिस को इसकी सूचना दी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





