भारत

बीपीएससी परीक्षा रद्द करवाने की मांग को लेकर बिहार बंद करेंगे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव

jantaserishta.com
25 Dec 2024 5:49 PM IST
बीपीएससी परीक्षा रद्द करवाने की मांग को लेकर बिहार बंद करेंगे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव
x
पूर्णिया: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर राजनीति जारी है। इसी बीच पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सड़कों पर उतरने की घोषणा करते हुए कहा कि वे इस मुद्दे को लेकर बिहार बंद कराएंगे।
उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि प्रश्न पत्र लीक के बाद बिहार के छात्र अवसाद में हैं और सुसाइड कर रहे हैं। बीपीएससी प्रश्न पत्र लीक में 500 करोड़ रुपए का खेल हुआ है। उन्होंने हाईकोर्ट की बेंच से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। उन्होंने कोचिंग माफियाओं की भी मिलीभगत बताया।
पप्पू यादव ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बीपीएससी परीक्षा रद्द नहीं की गई तो एक जनवरी को बिहार बंद करेंगे। वह प्रश्न पत्र लीक मामले में चुप नहीं बैठने वाले हैं। इससे पहले पप्पू यादव सोमवार की देर रात पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पहुंचे और छात्रों के साथ धरने पर बैठे। पप्पू यादव पीटी परीक्षा रद्द कर पुनर्परीक्षा की मांग कर रहे हैं। विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया है। इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह भी धरनास्थल पहुंचकर धरने पर बैठे छात्रों का समर्थन कर चुके हैं।
13 दिसंबर को आयोजित संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में प्रदेश की राजधानी पटना के बापू भवन केंद्र पर प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाह फैल गई थी, जिसके बाद सैकड़ों उम्मीदवारों ने विरोध दर्ज कराने के लिए परीक्षा का बहिष्कार भी किया था। बीपीएससी ने दावा किया कि ऐसी अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्व थे। हालांकि, बीपीएससी ने बापू परीक्षा परिसर में परीक्षा देने वाले 5,000 से अधिक उम्मीदवारों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है। छात्र परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में धरने पर बैठे हुए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story