
x
श्रद्धालुओं ने चालक पर शराब पीकर वाहन चलाने का आरोप लगाया है।
खटीमा (आईएएनएस)| उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले में चकरपुर बाईपास पर बस पलटने से 29 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी श्रद्धालु टनकपुर माता पूर्णागिरि के दर्शन के लिए जा रहे थे। सभी घायलों का खटीमा उप जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। सभी श्रद्धालु टनकपुर माता पूर्णागिरि के दर्शन के लिए जा रहे थे। सभी घायलों का खटीमा उप जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। जबकि एक श्रद्धालु की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि बस में 57 लोग सवार थे, जिसमें से 50 वयस्क और 7 बच्चे हैं। श्रद्धालुओं ने चालक पर शराब पीकर वाहन चलाने का आरोप लगाया है।
श्रद्धालुओं ने बताया कि सभी लोग सितारगंज से टनकपुर माता पूर्णागिरि के दर्शन के लिए जा रहे थे। खटीमा पार करते ही चकरपुर बाईपास पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 की मदद हॉस्पिटल में भर्ती कराया। घटना आज सुबह की बताई जा रही है।
उप जिला चिकित्सालय खटीमा में तैनात डॉक्टर बीपी सिंह ने बताया कि घायल श्रद्धालुओं में बच्चे, बूढ़े और महिलाएं शामिल हैं। जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया। कहा कि सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड पुलिसचकरपुर बाईपासबसबस एक्सीडेंटUttarakhandUttarakhand NewsUttarakhand PoliceChakarpur BypassBusBus Accident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





