भारत

AAP नेता संजय सिंह के आवास पहुंचे पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान

Nilmani Pal
14 March 2022 4:07 AM GMT
AAP नेता संजय सिंह के आवास पहुंचे पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान
x

पंजाब। पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान AAP नेता संजय सिंह के आवास पहुंचे है। बता दें कि इससे पहले चुनाव के नतीजे आने के बाद भगवंत मान को विधायक दल का नेता चुना गया. चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी ने उन्हें राज्य में मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया था और उनके नेतृत्व में पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और 92 सीटों पर जीत हासिल की है. जबकि कांग्रेस पार्टी को राज्य में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. कांग्रेस और अकाली दल के तमाम दिग्गजों को विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है.

इससे पहले भगवंत मान ने शनिवार को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया. राज्यपाल से मुलाकात के बाद उन्होंने विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है. भगवंत मान ने कहा, "हमारी कोशिश यही रहेगी कि लोगों के काम उनके घरों पर हों. जब हम वोट मांगने उनके घर पर जाते हैं, तो फिर उन्हें चंडीगढ़ क्यों बुलाते हैं. पंजाब की सरकार लोगों के द्वार पहुंचेगी."

Next Story