
x
चंडीगढ़ (आईएएनएस)| भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बुधवार को मांग की कि दिल्ली शराब नीति मामले की सीबीआई जांच पंजाब में भी होनी चाहिए। चुघ ने कहा कि पंजाब की आबकारी नीति के लाभार्थियों के दिल्ली से कथित संबंध हैं और पिछले साल राज्य में आप सरकार के सत्ता में आने के बाद से पंजाब को राजस्व का बड़ा हिस्सा गंवाना पड़ रहा है।
चुघ ने दावा किया कि 2022-23 के लिए पंजाब आबकारी नीति दिल्ली की 2021-22 की शराब नीति जैसी है, दोनों नीतियां मनीष सिसोदिया और उनकी टीम द्वारा तैयार की गई थीं।
उन्होंने कहा, इसकी पुष्टि अरविंद केजरीवाल ने की थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि दिल्ली में जिस आबकारी नीति को खत्म करना पड़ा, वह पंजाब में कमाल कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





