
x
पंजाब: बठिंडा शहर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।
गुरविंदर सिंह, एसपी बठिंडा ने बताया, "पहले भी हम फ्लैग मार्च निकालते रहे हैं। स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण है। पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। शहर के हर कोने तक हम पहुंच रहे हैं।"
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पंजाब में गिरफ्तार
18 मार्च से फरार चल रहे खालिस्तानी हमदर्द अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने रविवार को मोगा जिले से गिरफ्तार कर लिया। वारिस पंजाब डे के प्रमुख अमृतपाल को असम के डिब्रूगढ़ जेल भेजा जा रहा है, जहां उसके आठ सहयोगी पहले से ही राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत बंद हैं। पुलिस के अनुसार अमृतपाल सिंह को मोगा जिले के रोडे गांव से गिरफ्तार किया गया। रोड जरनैल सिंह भिंडरावाले का पैतृक गांव है। अमृतपाल ने खुद को भिंडरावाले 2 के रूप में पेश करने की कोशिश की थी।
पंजाब पुलिस ने ट्विटर पर कहा, अमृतपाल सिंह को पंजाब के मोगा में गिरफ्तार किया गया है। आगे की जानकारी उनके द्वारा साझा की जाएगी। पंजाब पुलिस, नागरिकों से शांति और सद्भाव बनाए रखने व फर्जी खबर साझा न करने का आग्रह करती है।
अधिकारियों ने बताया कि अमृतपाल की गिरफ्तारी से तीन दिन पहले उसकी ब्रिटेन मूल की पत्नी किरणदीप कौर को अमृतसर हवाई अड्डे पर रोक दिया गया था और आव्रजन अधिकारियों ने बमिर्ंघम के लिए उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी थी।
Tagsबठिंडाबठिंडा पुलिसपंजाबपंजाब पुलिसफ्लैग मार्चBathindaBathinda PolicePunjabPunjab PoliceFlag March
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





