भारत

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ पंजाब पुलिस ने दर्ज किया केस, BJYM नेता फरार

jantaserishta.com
4 April 2022 10:17 AM IST
तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ पंजाब पुलिस ने दर्ज किया केस, BJYM नेता फरार
x

चंडीगढ़: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विवादित टिप्पणी करना भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को महंगा पड़ता दिखाई दे रहा है. मोहाली के साइबर क्राइम पुलिस थाने में FIR दर्ज होने के बाद बग्गा फरार हैं. BJYM के राष्ट्रीय सचिव तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ AAP नेता डॉ. सनी सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है.

बग्गा पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने का आरोप है. उनके खिलाफ FIR की खबरों पर बग्गा ने भी ट्वीट किया था. बग्गा ने लिखा था, 'एक नहीं 100 एफआईआर करना, लेकिन केजरीवाल अगर कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार पर ठहाके लगेंगे तो मैं बोलूंगा चाहे उसके लिए मुझे जो अंजाम भुगतना पड़े मैं तैयार हूं. मैं केजरीवाल को छोड़ने नहीं वाला, नाक में नकेल डालकर रहूंगा.''
बता दें कि इससे पहले तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ छत्तीसगढ़ में एफआईआर दर्ज हो चुकी है. उनके खिलाफ पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप भी लगा था. कांकेर जिला के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पंकज वाधवानी ने बग्गा के खिलाफ केस दर्ज कराया था. पंकज वाधवानी ने ट्वीट करके कहा था कि भाजपा के गैर संस्कारी नेताओं की अपमानजनक टिप्पणियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी.
बग्गा, बीजेपी का जाना पहचाना चेहरा हैं. खासकर दिल्ली में उनकी पहचान है. वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने विरोधियों को ट्रोल करने के लिए भी जाने जाते हैं. प्रशांत भूषण पर हमला करने के बाद सबसे पहले चर्चा में आए तजिंदर सिंह बग्गा 2020 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में हरिनगर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार थे. उन्हें 37672 वोट मिले थे. जबकि आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार राजकुमारी ढिल्लो को 57892 वोट मिले. बग्गा सिर्फ 35 फीसदी वोट ही बटोर पाए और अपनी इस चुनावी लड़ाई में हार गए थे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story