भारत

पुलिस ने गैंगस्टरों को पासपोर्ट उपलब्ध कराने वाले गैंग का खुलासा किया, 3 दबोचे गए

jantaserishta.com
29 April 2023 9:00 AM IST
पुलिस ने गैंगस्टरों को पासपोर्ट उपलब्ध कराने वाले गैंग का खुलासा किया, 3 दबोचे गए
x

DEMO PIC 

जानें बड़ी बात.
चंडीगढ़ (आईएएनएस)| पंजाब पुलिस के एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने फर्जी दस्तावेजों पर गैंगस्टरों तथा अपराधियों के पासपोर्ट बनवाने और उन्हें उपलब्ध कराने के धंधे में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओंकार सिंह, सुखजिंदर सिंह और प्रभजोत सिंह के रूप में हुई है जो उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले हैं।
पुलिस ने उनके पास से कम से कम नौ पासपोर्ट जब्त किए हैं। साथ ही फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बनाए गए कई भगोड़ा गैंस्टरों के पासपोर्ट की फोटोकॉपी भी मिली है।
डीजीपी यादव ने बताया कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने वाले अंतर-राज्यीय ट्रेवल एजेंटों के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। एडीजीपी प्रमोद बान के नेतृत्व में एजीटीएफ की टीम ने एआईजी संदीप गोयल के सहयोग से रात भर चले ऑपरेशन में गैंग का भंडाफोड़ किया।
उन्होंने कहा, जांच में पता चला कि गैंग के दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र में लिंक थे। उसने कई गैंगस्टरों और अपराधियों के पासपोर्ट बनवाकर देश छोड़कर भागने में उनकी मदद की थी।
डीजीपी ने बताया कि गैंग से जुड़े पांच और लोगों की पहचान की गई है तथा पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए जांच की जा रही है।
आरंभिक जांच में आरोपी प्रभजोत सिंह ने बताया कि उसका सहयोगी चरणजीत सिंह, जिसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, ने फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल कर गैंगस्टर दीपक बॉक्सर का पासपोर्ट बनवाया था जिसे हाल ही में मैक्सिको से देश लाया गया है।
एक अन्य आरोपी सुखजिंदर सिंह ने बताया कि उसने अजनाला के दीपिंदर सिंह उर्फ दीपू का फर्जी दस्तावेज के आधार पर पासपोर्ट बनवाया था, जिसका आपराधिक रिकॉर्ड है और वह भगोड़ा गैंगस्टर हैरी चठा का सहयोगी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story