भारत

पुलिस ने ड्रग रैकेट का किया भंडाफोड़, 84 लाख और कई लग्जरी वाहन जब्त

jantaserishta.com
12 May 2024 3:45 PM IST
पुलिस ने ड्रग रैकेट का किया भंडाफोड़, 84 लाख और कई लग्जरी वाहन जब्त
x
13 गिरफ्तार.
चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने एक ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 48 किलोग्राम हेरोइन के मामले में गिरोह के 13 सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 48 हजार रुपये, कई लग्जरी वाहन तथा एक ट्रक जब्त किया है।
राज्य के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपी गिरोह में आपूर्तिकर्ता खरीददार और हवाला ऑपरेटरों की भूमिका में थे। पुलिस आयुक्त स्वपना शर्मा ने पुलिस टीम का नेतृत्व किया।
उन्होंने कहा, "48 किलोग्राम हेरोइन मामले में तारों को जोड़ते हुए तस्करी से कमाये गये 84 लाख रुपये, लग्जरी वाहनों और एक ट्रक की बरामदगी गिरोह के गिरफ्तार 13 सदस्यों से हुई है। वे ड्रग नेटवर्क में आपूर्तिकर्ता, खरीददार और हवाला ऑपरेटरों जैसी अलग-अलग भूमिकाओं में थे।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story