भारत

पुलिस ने अपराधिक गैंग का पर्दाफाश किया, एक गिरफ्तार

jantaserishta.com
26 May 2023 5:00 PM IST
पुलिस ने अपराधिक गैंग का पर्दाफाश किया, एक गिरफ्तार
x

DEMO PIC 

चंडीगढ़ (आईएएनएस)| मोहाली में पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने शुक्रवार को गिरोह की रंजिश में शामिल एक आपराधिक गैंग का पर्दाफाश किया है। टीम ने गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है और एक 30 बोर की पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए। आरोपी की पहचान फिरोजपुर निवासी राहुल उर्फ आकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके करीबी सहयोगी सुख उर्फ सुभाष के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।
दोनों हिस्ट्रीशीटर हैं और दोहरे हत्याकांड, हत्या के प्रयास तथा हथियार रखने समेत अन्य मामलों का सामना कर रहे हैं।
एआईजी अश्विनी कपूर ने कहा कि उन्हें ऐसे इनपुट मिले कि आरोपी राहुल और सुख प्रतिद्वंदी गैंग के सदस्यों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। उन्होंने कहा कि वे अपने अज्ञात सहयोगियों से और अवैध हथियारों की व्यवस्था भी कर रहे थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story