भारत
पंजाब पुलिस ने अमेरिका स्थित गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा
jantaserishta.com
29 March 2024 11:54 AM IST

x
चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि उसने चौरा माधरे गिरोह के अमेरिका स्थित पवित्तर चौरा और हुसनदीप सिंह के तीन प्रमुख गुर्गों को गिरफ्तार कर उनके नेतृत्व वाले आपराधिक नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है।
गिरफ्तार आरोपियों में लवजीत खख, गुरसेवक बंब और बहादुर खान शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक पिस्तौल, 15 कारतूस और एक फॉर्च्यूनर गाड़ी जब्त की है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि तीनों आरोपी हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, आर्म्स एक्ट व एनडीपीएस एक्स सहित कई अन्य मामलों में वांछित थे। तीनों अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर मोहाली में रह रहे थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





