भारत
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 किलो हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार
jantaserishta.com
14 Feb 2026 5:35 PM IST

x
फिरोजपुर: पंजाब की फिरोजपुर पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत शनिवार को नशीले पदार्थों और हथियारों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भारी मात्रा में हेरोइन और हथियार बरामद किए गए हैं।
पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि एक बड़ी सफलता में फिरोजपुर पुलिस ने नशीले पदार्थों और हथियारों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 22 किलोग्राम हेरोइन, 2 ग्लॉक पिस्तौलें (मैगजीन और कारतूस सहित), एक कार और 2.05 लाख रुपए की नशीले पदार्थों की रकम बरामद की।
आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पंजाब पुलिस भारत में नशीले पदार्थों के नेटवर्क को खत्म करने और पूरे पंजाब में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इससे पहले 12 फरवरी को पंजाब पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने सीमा पार से चल रहे नारको-तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया।
इनके पास से 7 किलो 630 ग्राम हेरोइन और 21,800 रुपए नकद जब्त किए गए। यह कार्रवाई अमृतसर के छेहरटा थाने में हुई, जहां एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी वर्चुअल नंबरों के जरिए दुबई स्थित एक हैंडलर के संपर्क में थे। यह हैंडलर बॉर्डर पार से हेरोइन की खेप पहुंचाने में मदद करता था। वह पिकअप की जगहों और आगे की सप्लाई चेन को निर्देश देता था। हैंडलर कई नशीले पदार्थों के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और पहले 43 किलो हेरोइन की बरामदगी वाले एक बड़े एनडीपीएस मामले में भी शामिल बताया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





