
x
जालंधर: पंजाब की जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने गैंगस्टर विक्की गौंडर के एक साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने पांच पिस्टल भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी नवीन सैनी उर्फ़ चिंटू पर हथियार, नशा, जबरन वसूली और हत्या के प्रयास के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने अपने एक्स हैंडल पर नवीन सैनी की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह पिछले नौ महीने से फरार था। यह गिरोह हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी, हत्या का प्रयास, जबरन वसूली और अन्य कई जघन्य अपराधों में शामिल है।
Tagsपंजाबजालंधर कमिश्नरेट पुलिसपंजाब पुलिसविक्की गौंडरPunjabJalandhar Commissionerate PolicePunjab PoliceVicky Gounder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





