भारत
पंजाब: गुरदासपुर में पुलिस की कार्रवाई, बीकेआई से जुड़े आरोपियों को किया गिरफ्तार
jantaserishta.com
2 Nov 2025 8:55 AM IST

x
गुरदासपुर: पंजाब पुलिस के हाथ शनिवार को बड़ी सफलता लगी है। गुरदासपुर की पुलिस ने जबरन वसूली से जुड़ी दो हालिया गोलीबारी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों, नितीश सिंह और करण मसीह, को गिरफ्तार किया है।
शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों को बब्बर खालसा इंटरनेशनल आतंकवादी संगठन (बीकेआई) से जुड़े विदेश स्थित कट्टरपंथी गैंगस्टर गुरदेव जस्सल और गुरलाल उर्फ गुल्लू द्वारा नियंत्रित किया जा रहा था।
आरोपी गुरदासपुर के कलानौर में एक मेडिकल स्टोर और एक अस्पताल के मालिकों को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी की घटनाओं में शामिल थे। इस दौरान पुलिस ने 9 मिमी ग्लॉक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पंजाब पुलिस आतंकवाद से जुड़े गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पूरे पंजाब में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इससे पहले पंजाब में संगठित अपराध के खिलाफ जारी अभियान के तहत एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बठिंडा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए बंगी निहाल सिंह गांव निवासी रंजीत सिंह उर्फ सप्प को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
डीजीपी पंजाब पुलिस ने इस बात की जानकारी आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट में दी और बताया कि प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि रंजीत सिंह कुख्यात गैंगस्टर रम्मी मचाना का करीबी सहयोगी है और वह दो आपराधिक मामलों में वांछित था। इससे पहले पुलिस ने उसके घर से 130 ग्राम हेरोइन, एक 9 मिमी देसी पिस्तौल, छह कारतूस और एक 12 बोर की देसी बंदूक बरामद की थी।
जांच में पता चला है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबा है और उसके खिलाफ हत्या, गंभीर चोट पहुंचाने, घर में जबरन घुसने, आर्म्स एक्ट, जेल एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। पंजाब पुलिस ने कहा कि संगठित अपराध नेटवर्क को जड़ से खत्म करने और राज्य में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने का अभियान पूरी दृढ़ता से जारी रहेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





