
झज्जर। नेशनल हाईवे-71 स्थित माछरौली गांव के पंजाब नैशनल बैंक की शाखा में दिनदहाड़े पांच नकाबपोश बदमाशों ने हवाई फायर कर कैश काउंटर से 7 लाख 11 हजार 331 रुपये लूट लिए। इससे पहले बदमाशों ने बैंक के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी की आंख पर मुक्का मारकर उसकी डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक छीन ली और बैंक में घुस गए। दहशत फैलाने के लिए आरोपियों ने हवाई फायर किया और नकदी लूट दो बाइकों पर फरार हो गए। सूचना मिलने पर एसपी हिमांशु गर्ग, दो डीएसपी, सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद जिलेभर में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार माछरौली गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक में सुबह करीब 11 बजे सामान्य दिनों की तरह काम चल रहा था। गार्ड सतेंद्र कुमार बैंक के मुख्य द्वार पर तैनात था। इसी दौरान एक बाइक पर तीन नकाबपोश आए और बैंक के बाहर हवाई फायर कर दिया। इसके बाद सुरक्षा कर्मी की आंख पर मुक्का मारकर उसकी बंदूक छीन ली। इसके बाद दो नकाबपोश और पहुंच गए। सभी बैंक के अंदर घुस गए और कैश काउंटर पर मौजूद महिला कैशियर से करीब सात लाख 11 हजार 331 रुपये लूट कर फरार हो गए। वारदात के समय बैंक में करीब 20 उपभोक्ता मौजूद थे। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद पांचों बदमाश खुडन गांव की तरफ भाग निकले। सूचना मिलने पर सीआईए की टीम ने बदमाशों के पीछे लगी लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस बैंक और आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
जिले में निश्चित रूप से बड़ी वारदात है। दो बाइक सवार पांच नकाबपोशों ने फायरिंग कर बैंक के कैशियर से 7 लाख से अधिक रुपये लूटे हैं। इस मामले में दो डीएसपी मामले की मॉनीटरिंग के लिए लगा दिए गए हैं। जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- हिमांशु गर्ग, पुलिस अधीक्षक, झज्जर।
आज हरियाणा के झज्जर जिले में बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया गया।हर समय बैंक कर्मचारी भय के माहौल में काम किए का रहे है लेकिन केंद्रीय सरकार कोई ठोस कदम उठाने को तैयार नहीं।ट्वीट करके बड़े बड़े मंत्री अपना पल्ला झाड़ लेते है। वेतन बढ़ाने के नाम पर तो मुंह में दही जमाए बैठे है pic.twitter.com/maAgyFvHMe
— ❤️🇮🇳 Banking Guru Ji 🇮🇳 बैंकिंग गुरु जी 🇮🇳❤️ (@PAWANJA61001445) October 21, 2020
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





