भारत

पंजाब नेशनल बैंक कस्टमर ध्यान दें! आ रहा है नया नियम, ATM जाने से पहले पढ़े ये जरुरी जानकारी

jantaserishta.com
28 Nov 2020 3:54 PM IST
पंजाब नेशनल बैंक कस्टमर ध्यान दें! आ रहा है नया नियम, ATM जाने से पहले पढ़े ये जरुरी जानकारी
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली. देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) 1 दिसंबर से एटीएम (ATM) से कैश निकालने के तरीके में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. PNB ने ग्राहकों को अच्छी बैंक फैसिलिटी (Bank Facility) और फ्रॉड एटीएम ट्रांजैक्शन (Fraud ATM Transaction) से बचाने के लिए ये कदम उठाया है. बैंक वन टाइम पासवर्ड आधारित कैश विदड्रॉल सिस्टम शुरू करने जा रहा है. यह नई प्रणाली 1 दिसंबर, 2020 से शुरू होगी. इसके तहत एटीएम से कैश निकालने के लिए आपको बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी बताना होगा. यह नियम 10 हजार रुपये से ज्यादा के कैश ट्रांजैक्शन पर लागू होगा. बैंक ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है.

PNB के ट्वीट के मुताबिक, 1 दिसंबर से रात 8 बजे से लेकर सुबह 8 बजे के बीच PNB 2.0 ATM से एक बार में 10000 रुपये से ज्यादा की कैश निकासी अब OTP बेस्ड होगी. यानी इन नाइट आवर्स में 10000 रुपये से ज्यादा का अमाउंट निकालने के लिए PNB ग्राहकों को OTP की जरूरत होगी. इसलिए ग्राहक अपना मोबाइल साथ लेकर जाएं.
जानिए क्या है PNB 2.0
बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स मर्ज हो चुका है, जो कि 1 अप्रैल 2020 से प्रभाव में आया है. इसके बाद जो एंटिटी अस्तित्व में आई है, उसे PNB 2.0 नाम दिया गया है. बैंक के ट्वीट व मैसेज में साफ कहा गया है कि ओटीपी बेस्ड कैश विदड्रॉअल PNB 2.0 ATM में ही लागू होगा. यानी OTP बेस्ड कैश निकासी सुविधा PNB डेबिट/ATM कार्ड से अन्य बैंक ATM से पैसे निकालने पर लागू नहीं होगी.
कैसे काम करेगा ये सिस्टम
PNB एटीएम में पैसा निकालने के लिए बैंक आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजेगा.
यह OTP सिर्फ एक ही ट्रांजैक्शन पर काम करेगा.
इस नई प्रणाली से कैश निकालने की मौजूदा प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
बैंक का कहना है कि इससे फर्जी कार्ड्स से होने वाले अवैध ट्रांजैक्शन्स को रोका जा सकेगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story