भारत

पंजाब बिग ब्रेकिंग: मंत्री फौजा सिंह का बड़ा फैसला, इस्तीफा दे दिया

jantaserishta.com
7 Jan 2023 12:47 PM IST
पंजाब बिग ब्रेकिंग: मंत्री फौजा सिंह का बड़ा फैसला, इस्तीफा दे दिया
x
चंडीगढ़ (आईएएनएस)| पंजाब के बागवानी मंत्री फौजा सिंह सरारी ने शनिवार को कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। जबरन वसूली की साजिश रचने के एक मामले में सरारी का नाम सामने आया था। उनके इस्तीफे के बाद, राज्य सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार किए जाने का फैसला किया। सरकार के सूत्रों ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राज्यपाल से पहले ही समय मांगा जा चुका है।
इससे पहले विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में कैबिनेट से बाहर कर दिया गया था।
सरारी के इस्तीफे से मंत्रिपरिषद में चार पद खाली हो गए हैं।
सरारी को जुलाई 2022 में मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।
सितंबर में, एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें वह पैसा वसूली के लिए कोई सौदा पक्का करते हुए सुनाई दे रहे हैं।
ऑडियो क्लिप को उनके करीबी सहयोगी तरसेम लाल कपूर ने लीक किया था।
सरारी ने कहा है कि ऑडियो क्लिप से छेड़छाड़ की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story