भारत
पंजाब लोक कांग्रेस का भारतीय जनता पार्टी में होगा विलय, औपचारिक ऐलान जल्द ही
Nil dhankar
1 July 2022 10:57 AM IST

x
पंजाब। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भारतीय जनता पार्टी (BJP) में विलय करेंगे. सूत्रों के हवाले से खबर जानकारी दी गई है कि फिलहाल कैप्टन अमरिंदर सिंह इलाज कराने विदेश गए हैं. उनके लौटने के बाद विलय करने का औपचारिक ऐलान किया जायेगा.
बता दें कि कैप्टन अमरिदर सिंह ने इस साल के फरवरी में पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन किया था. कैप्टन अमरिंदर सिंह के कुछ करीबी पंजाब के पूर्व मंत्री और बड़े नेता पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं.
Next Story





