भारत

पंजाब: गुरमीत सिंह खुंडिया और बलकार सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ

jantaserishta.com
31 May 2023 11:39 AM IST
पंजाब: गुरमीत सिंह खुंडिया और बलकार सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ
x
चंडीगढ़: पंजाब की भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार का बुधवार को कैबिनेट विस्तार हुआ। इस दौरान दो विधायकों -गुरमीत सिंह खुडियां और बलकार सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। लंबी के विधायक गुरमीत सिंह खुंडिया ने 2022 के विधानसभा चुनावों में पांच बार के सीएम रहे दिवंगत प्रकाश सिंह बादल को हराया था. सरकार बनने के बाद से ही कैबिनेट में शामिल करने के लिए उनके नाम की चर्चा चल रही थी, हालांकि उन्हें मंत्री पद के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा. दूसरी ओर बलकार सिंह ने हाल ही में हुए जालंधर लोकसभा उपचुनाव में ‘आप’ के उम्मीदवार लिए एक शानदार सफलता सुनिश्चित करने में अपने विधानसभा क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story