भारत

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले की रिपोर्ट पंजाब सरकार ने गृह मंत्रालय को भेजी, एक्शन तय

jantaserishta.com
7 Jan 2022 9:35 AM IST
पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले की रिपोर्ट पंजाब सरकार ने गृह मंत्रालय को भेजी, एक्शन तय
x

नई दिल्ली: पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले में पंजाब सरकार ने केंद्र को रिपोर्ट भेज दी है. पंजाब के मुख्य सचिव ने कल देर रात रिपोर्ट भेजी. सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में कहा गया है कि मौके पर प्रदर्शनकारी अचानक पहुंचे थे, लेकिन सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता थे. राज्य भर में किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाए गए थे. पीएम की सुरक्षा में चूक के मामले में पंजाब सरकार ने एक कमेटी का गठन किया था. गृह मंत्रालय ने भी इस पर एक कमेटी बनाई है. इस मुद्दे पर बीजेपी ने कांग्रेस और पंजाब सरकार पर हमला बोल दिया है. बीजेपी के नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story