भारत

पंजाब सरकार हड़ताल की धमकी देने वालों पर हुई सख़्त, राज्य में लागू किया ये Act

Shantanu Roy
31 Aug 2023 12:20 AM IST
पंजाब सरकार हड़ताल की धमकी देने वालों पर हुई सख़्त, राज्य में लागू किया ये Act
x
पंजाब। पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में ESMA एक्ट लागू कर दिया गया है जोकि 31 अक्तूबर तक लागू रहेगा। दरअसल, सी.एम. मान द्वारा दिए गए आदेशों के बाद रेवेन्यू विभाग ने ESMA एक्ट 1947 से संबंध में एक आधिकारिक पत्र जारी किया है। बता दें कि इस पत्र में कहा गया है कि पंजाब में हुई भारी बरसात के कारण अधिकतर जगहों पर पानी इकट्ठा हो गया है जिसके चलते हालात चिंताजनक बने हुए हैं।
इसी के मद्देनज़र निरंतर बांधों के फ्लड गेट खोले जा रहे हैं और साथ ही बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में राहत कार्य भी जारी है। इसीलिए स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को छुट्टी नहीं दी जा सकती हैl इन हालातों के कारण पटवारी, कानून और सर्कल रेवेन्यू अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति होना लाज़मी है ताकि राहत कार्यों को ठीक ढंग से किया जा सके। रेवेन्यू विभाग के स्पेशल चीफ सेक्रेटरी के.ए.पी. सिन्हा द्वारा ये जानकारी पत्र के ज़रिए दी गई है।
Next Story