भारत

पंजाब: पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल की सेहत बिगड़ी, सीने में दर्द की शिकायत

jantaserishta.com
12 Jun 2022 3:19 PM IST
पंजाब: पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल की सेहत बिगड़ी, सीने में दर्द की शिकायत
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख प्रकाश सिंह बादल को मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंजाब के पांच बार के मुख्यमंत्री को उल्टी होने के बाद शनिवार रात को अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। इससे पहले गैस्ट्रिक संबंधी समस्याओं की शिकायत के बाद 94 वर्षीय को चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में 6 जून को भर्ती कराया गया था। इसके अगले ही दिन उन्हें छुट्टी दे दी गई।

इस साल की शुरुआत में बादल कोरोना से संक्रमित हुए थे। फरवरी में उन्हें पोस्ट-कोविड स्वास्थ्य जांच के लिए मोहाली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। उनका कार्डियक और पल्मोनरी चेकअप भी हुआ था। कोरोना से रिकवर होने के बाद शिअद प्रमुख को डॉक्टरों ने सलाह दी थी कि दो-तीन हफ्ते पर वो हेल्थ-चेकअप कराते रहें।
मालूम हो कि प्रकाश सिंह बादल पंजाब के 5 बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने अपना पहला विधानसभा चुनाव 1957 में जीता था। 1969 में भी उन्हें विधानसभा चुनाव में जीत मिली थी। 1969-1970 तक बादल ने सामुदायिक विकास, पंचायती राज, पशुपालन, डेयरी आदि से संबंधित मंत्रालयों में कार्यकारी मंत्री के तौर पर काम किया। वह 1970–71, 1977–80, 1997–2002 में पंजाब के मुख्यमंत्री रहे जबकि 1972, 1980 और 2002 में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष थे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story