भारत

Punjab Election: राहुल गांधी बोले- कार्यकर्ताओं से पूछकर CM प्रत्याशी तय करेंगे

jantaserishta.com
27 Jan 2022 7:01 PM IST
Punjab Election: राहुल गांधी बोले- कार्यकर्ताओं से पूछकर CM प्रत्याशी तय करेंगे
x

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा करेगी. आज खुद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने इसकी जानकारी दी. जालंधर में उन्होंने ऑनलाइन लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गाड़ी में नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) और चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) से बात हुई कि आगे पंजाब का नेतृत्व कौन करेगा?

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा, ''चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू दोनों ने कहा कि सबसे बड़ा सवाल है कि पंजाब में कांग्रेस का नेतृत्व कौन करेगा? दोनों ने कहा कि जो भी नेतृत्व करेगा उसे दूसरा व्यक्ति अपनी पूरी ताकत से मदद करेगा.''
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आगे कहा, ''अगर कांग्रेस चाहती है और कार्यकर्ता चाहता है और पंजाब चाहता है तो हम मुख्यमंत्री का फैसला लेंगे. अपने कार्यकर्ताओं से पूछ कर इसपर फैसला लेंगे.'' पंजाब में 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story