भारत

पंजाब के डीजीपी ने लोकसभा चुनाव से पहले सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

jantaserishta.com
17 March 2024 4:37 PM IST
पंजाब के डीजीपी ने लोकसभा चुनाव से पहले सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
x

फाइल फोटो

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के एक दिन बाद पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने रविवार को कहा कि पुलिस स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए तैयार है।
विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला के साथ डीजीपी गौरव यादव ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मुख्यालय के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से वर्चुअली बात की। पंजाब में आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होगा। डीजीपी गौरव यादव ने सभी अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने और स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग के सभी दिशानिर्देशों का पालन करने का आदेश दिया।
डीजीपी ने बताया कि घोषित अपराधियों और पैरोल जंपर्स को गिरफ्तार करने तथा गैर-जमानती वारंट के निष्पादन के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी), पुलिस आयुक्तों (सीपी) को अवैध शराब और ड्रग्स की बिक्री में शामिल लोगों पर निगरानी का आदेश दिया है। विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा, ''पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फील्ड अधिकारियों को पुलिस बल का ऑडिट करने और चुनाव के दौरान तैनाती के लिए 75 प्रतिशत पुलिस बल जुटाने के लिए कहा गया है। सभी सीपी और एसएसपी को पहले से ही असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने और आम जनता के बीच विश्वास पैदा करने के लिए अपने अधिकार क्षेत्र में फ्लैग मार्च का आदेश दिया है।''
अपराधियों, शराब और ड्रग तस्करों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए अंतरराज्यीय सीमाओं पर जाँच तेज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच विश्वास पैदा करने के साथ-साथ राज्य में संवेदनशील और अति-संवेदनशील क्षेत्रों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 25 कंपनियों को तैनात किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story