भारत

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का बयान, इन लोगों को सरेआम फांसी पर चढ़ा दो, देखें वीडियो

jantaserishta.com
20 Dec 2021 2:58 PM IST
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का बयान, इन लोगों को सरेआम फांसी पर चढ़ा दो, देखें वीडियो
x

नई दिल्ली: पंजाब के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर (Golden temple) में 'बेअदबी' की घटना सामने आने के बाद से तनाव है. इसी बीच पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि जो भी बेअदबी कर रहा है, उसे सरेआम फांसी दे देनी चाहिए, क्योंकि ये एक गलती नहीं बल्कि एक कौम को खत्म करने की साजिश है.

न्यूज एजेंसी ANI ने सिद्धू के इस बयान का वीडियो साझा किया है. ये वीडियो रविवार की एक सभा का है. इसमें सिद्धू जनसभा को संबोधित करते हुए कहते हैं, अगर कहीं भी बेअदबी होती है, चाहे कुरान शरीफ की हो, चाहे भगवत गीता की हो या गुरु ग्रंथ साहिब की हो, दोषी को सरेआम फांसी दे देनी चाहिए.
सिद्धू ने आगे कहा, गलतियां कोई भी कर सकता है मगर ये गलती नहीं है. ये एक कौम को दबाने की साजिश है. ये एक कौम को खत्म करने की साजिश है. हमारी जड़ में दीमक लगाने की साजिश है. सिद्धू ने ये भी कहा कि ऐसा शासक लेकर आओ जो पिता की तरह हो.
- अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में शनिवार को रेलिंग फांदकर गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने की कोशिश की. उस युवक ने गुरु ग्रंथ साहिब पर रखी कृपाण (तलवार) को भी उठाने की कोशिश की थी. हालांकि, उसे संगत में बैठे लोगों ने पकड़ लिया. इसके बाद उस युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला.
- इसके बाद रविवार को भी कपूरथला में भी ऐसी ही एक घटना हुई. बताया गया कि बेअदबी के आरोप में एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला. हालांकि, पुलिस ने इस मामले में बेअदबी की बात को नकारा है. पुलिस का कहना है कि मामला चोरी का था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story