भारत

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह पहुंचे दिल्ली, राहुल व सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात, मंत्रिमंडल की आज हो सकती एलान

Kunti Dhruw
23 Sep 2021 6:31 PM GMT
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह पहुंचे दिल्ली, राहुल व सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात, मंत्रिमंडल की आज हो सकती एलान
x
पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार के मंत्रियों का फैसला शुक्रवार को नई दिल्ली में पार्टी आलाकमान के दरबार में होगा।

पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार के मंत्रियों का फैसला शुक्रवार को नई दिल्ली में पार्टी आलाकमान के दरबार में होगा। इसे लेकर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बुलावे पर चन्नी गुरुवार शाम दिल्ली पहुंच गए। मंत्रियों के चयन को लेकर शुक्रवार को उनकी राहुल गांधी और सोनिया गांधी से चर्चा होगी।

माना जा रहा है कि शुक्रवार को चन्नी चंडीगढ़ लौटकर अपने मंत्रियों के नामों का एलान कर देंगे। कैप्टन मंत्रिमंडल में शामिल कई नेताओं की छुट्टी हो सकती है। इससे पहले, पता चला है कि गुरुवार को चंडीगढ़ में चन्नी के अलावा पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की बैठक में मंत्रियों के नामों चर्चा हुई और एक सूची भी तैयार की गई, जिसे चन्नी अपने साथ लेकर दिल्ली गए हैं।
उल्लेखनीय है कि चन्नी इससे पहले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के अगले ही दिन दिल्ली गए थे। तब उनके साथ नवजोत सिद्धू, दोनों डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी भी थे। उस समय चारों नेताओं की राहुल और सोनिया गांधी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ही बातचीत हो सकी थी, क्योंकि गांधी परिवार उन दिनों शिमला में था। अब राहुल व प्रियंका बुधवार रात नई दिल्ली पहुंचे हैं।
Next Story