भारत

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे की हुई शादी, इस कारण लोग हुए कायल

jantaserishta.com
10 Oct 2021 5:42 PM IST
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे की हुई शादी, इस कारण लोग हुए कायल
x

चंडीगढ़: आज पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का बेहद साधारण अंदाज नजर आया। अपने बड़े बेटे नवजीत सिंह की शादी में वे खुद कार चलाकर अपने आवास से गुरुद्वारा सच्चा धन साहिब पहुंचे। नवजीत सिंह की शादी डेराबस्सी के पास अमलाला गांव की रहने वाली इंजीनियरिंग ग्रेजुएट सिमरंधीर कौर से हुई। दोनों का विवाह बेहद सादगी अंदाज में हुआ। इस मौके पर पंजाब कैबिनेट के कई मंत्री भी पहुंचे।

आज पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे नवजीत सिंह की शादी गुरुद्वारा सच्चा धन साहिब में संपन्न हुई। नवजीत ने एमबीए की पढ़ाई कर रही डेराबस्सी के पास अमलाला गांव की रहने वाली इंजीनियरिंग ग्रेजुएट सिमरंधीर कौर से शादी की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री चन्नी का बेहद साधारण अंदाज नजर आया। वे खुद कार चलाकर अपने बेटे को कार्यक्रम स्थल तक ले गए। समारोह एक साधारण कार्यक्रम के तहत संपन्न हुआ। हालांकि सीएम प्रोटोकोल के तहत मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतेजाम थे।
विवाह की सभी रस्में गुरुद्वारे में 'आनंद कारज' समारोह आयोजित की गई। रिसेप्शन सोमवार को खरार के पास एक होटल में होगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story