भारत

पंजाब के CM चन्नी ने कहा, PM मोदी की सुरक्षा में नहीं हुई कोई चूक

jantaserishta.com
5 Jan 2022 5:08 PM IST
पंजाब के CM चन्नी ने कहा, PM मोदी की सुरक्षा में नहीं हुई कोई चूक
x

नई दिल्ली: पीएम मोदी की हुई सुरक्षा में बड़ी चूक पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का बयान आया है. लोकल चैनल से बात करते हुए चन्नी ने स्पष्ट कर दिया है कि पीएम की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है. उन्होंने खुद कल देर रात तक उनकी सुरक्षा के सारे इंतजाम देखे थे. उनकी माने तो पीएम को हेलीकॉप्टर से आना था, लेकिन अंतिम समय में उनका रूट बदल दिया गया और वे सड़क से आए.

अब सीएम चन्नी ने जरूर ये कहकर अपनी सरकार का बचाव किया है लेकिन बीजेपी और गृह मंत्रालय इसका लगातार खंडन कर रहा है. जोर देकर कहा गया है कि पीएम के दौरे की पूरी जानकारी पंजाब सरकार और पुलिस को दी गई थी. ये भी बताया गया है कि पीएम के सड़क मार्ग वाले रूट की जानकारी सिर्फ पुलिस को थी. लेकिन फिर भी इतनी बड़ी चूक हुई और उनके काफिले को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story