भारत

पंजाब सीएम भगवंत मान 12 अप्रैल को दिल्ली दौरे पर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात

Nil dhankar
10 April 2022 4:15 PM IST
पंजाब सीएम भगवंत मान 12 अप्रैल को दिल्ली दौरे पर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात
x
दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 12 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने दिल्ली आएंगे. पंजाब के मुख्यमंत्री बनने के बाद गृह मंत्री से भगवंत मान की यह पहली मुलाकात होगी. इससे पहले मान प्रधानमंत्री से मिले थे, लेकिन उस वक्त गृह मंत्री से मुलाकात नहीं हो पाई थी.

भगवंत मान और अमित शाह के बीच पंजाब की सुरक्षा के मुद्दे पर भी बात हो सकती है. इससे पहले मुख्यमंत्री मान जब पीएम नरेंद्र मोदी से मिले थे, तब उन्होंने पंजाब की खराब वित्तीय हालात का जिक्र करते हुए राज्य के लिए दो साल तक 50 हजार करोड़ के आर्थिक पैकेज की मांग की थी.

Next Story