भारत

सीएम का डांस: मुख्यमंत्री ने किया भांगड़ा, देखें वीडियो

jantaserishta.com
23 Sept 2021 4:02 PM IST
सीएम का डांस: मुख्यमंत्री ने किया भांगड़ा, देखें वीडियो
x
सीएम का ये अवतार देखकर हर कोई हैरान है

चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) सत्ता संभालते ही सुर्खियों में आ गए हैं. सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने एक कार्यक्रम में भांगड़ा डांस किया है, जो सुर्खियों बंटोर रहा है. बताया जा रहा है कि बुधवार को सीएम चरणजीत सिंह चन्नी कपूरथला में एक कार्यक्रम में शिरकत करने की पहुंचे थे इस दौरान भांगड़ा की प्रस्तुती हुई. स्टेज पर कलाकारों को भांगड़ा करते देख सीएम चन्नी खुद को रोक नहीं पाए और स्टेज पर पहुंचकर डांसर्स के साथ कदम से कदम मिलाने लगे. न्यूज एजेंसी ANI ने सीएम चन्नी का डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है.

इस वीडियो में चन्नी को स्टेज पर डांसर्स के साथ भांगड़ा के स्टेप करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में सीएम चन्नी डांसर्स के साथ मैच मदमस्त अंदाज में डांस करते हुए देखे जा सकते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे चन्नी खुशी से भांगड़ा कर रहे हैं. खास बात ये है कि चन्नी तब तक डांस करते हुए नजर आए जब तक कि म्यूजिक बंद नहीं हो गया. डांस खत्म होने के बाद चन्नी ने स्टेज पर मौजूद सभी कलाकारों को गले लगाकर उनका धन्यवाद दिया.
सीएम चन्नी का ये अवतार देखकर हर कोई हैरान है. लोग उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story