पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर शाम 4:30 बजे राजभवन गेट पर करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते है बड़ा ऐलान

पंजाब कांग्रेस में फिर घमासान शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ 40 विधायकों के मोर्चा खोलने के बाद पार्टी ने शनिवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है. यह बैठक शाम 5 बजे होनी है. सूत्रों का कहना है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह विधायक दल की बैठक में नहीं शामिल होंगे. बैठक से पहले शाम 4.30 बजे कैप्टन अमरिंदर सिंह राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं. ऐसे में अब उनके इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई हैं. राजभवन से ही वह प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करने जा रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





