पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान, AAP के सभी विधायक 18-18 घंटे करें काम

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी के सभी विधायकों को 18-18 घंटे काम करने की सलाह दी है. मोहाली में आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों की सीएम भगवंत मान के साथ आज एक मीटिंग हुई. मीटिंग में सीएम ने सभी विधायकों को ये सलाह दी. मीटिंग में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी वर्चुअली दिल्ली से जुड़े थे. भगवंत मान ने कहा कि हमें मीडिया में बहुत कुछ सुनने को मिलेगा, आंखों देखी पर ही यकीन करें, आप लोगों ने खुशी मना ली होगी, अब लोगों के बीच काम करो. भगवंत मान ने कहा कि नेल्सन मंडेला ने कहा था कि खुशियों में लोगों को आगे करो और काम के लिए आप आगे होना.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





