भारत

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

jantaserishta.com
24 March 2022 2:29 PM IST
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात
x

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात की. इसके बाद वे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे.

पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से सीएम भगवंत मान एक्श में दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने बुधवार को भ्रष्टाचार-रोधी हेल्पलाइन नंबर जारी किया था, जहां लोग रिश्वत मांगने वाले और अन्य कदाचार में संलिप्त सरकारी कर्मचारियों से संबंधित वीडियो साझा कर सकते हैं. मान ने शहीद दिवस के अवसर पर हेल्पलाइन नंबर जारी किया और इसे "एंटी करप्शन एक्शन लाइन" करार दिया.
इस दौरान ने सीएम मान ने एक वीडियो संदेश में कहा, "मैंने आपसे वादा किया था कि 23 मार्च को एक फोन नंबर जारी करूंगा, जो 'एंटी करप्शन एक्शन लाइन' कहलाएगा. यह नंबर है- 9501200200." उन्होंने जनता से कहा कि कोई भी अगर रिश्वत मांगता है, तो उसका वीडियो इस नंबर पर भेजें. मान ने कहा, "हमारे कर्मचारी वीडियो की पड़ताल करेंगे और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, फिर चाहे वो अधिकारी, हमारे मंत्री या विधायक हों. इस अभियान में मुझे तीन करोड़ पंजाबियों के साथ की जरूरत है. अगर आप समर्थन करते हैं तो हम एक महीने में पंजाब को भ्रष्टाचार-मुक्त राज्य बना देंगे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story