भारत

पंजाब कैबिनेट ने इस नई पॉलिसी को दी मंजूरी, CM मान ने शेयर की पोस्ट

Shantanu Roy
10 March 2023 6:01 PM GMT
पंजाब कैबिनेट ने इस नई पॉलिसी को दी मंजूरी, CM मान ने शेयर की पोस्ट
x
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब कैबिनेट की बैठक में नई आबकारी नीति और माइनिंग नीति को मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य इन नीतियों के माध्यम से पंजाब के राजस्व में वृद्धि करना है और यह केवल अच्छी नीयत और अच्छी नीतियों से ही संभव है। गौरतलब है कि पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने आज साल 2023-24 का बजट पेश किया। पंजाब में 'आप' सरकार के गठन की पहली वर्षगांठ पर बजट पेश किया गया। 'आप' सरकार द्वारा पेश किया गया यह दूसरा पेपरलेस बजट है।
Next Story