भारत
जग्गू भगवानपुरिया गैंग का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद
jantaserishta.com
12 Nov 2025 4:05 PM IST

x
बड़ी सफलता हासिल की है.
चंडीगढ़/बटाला: पंजाब पुलिस की गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। एजीटीएफ ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार कर दो आधुनिक पिस्तौल बरामद किया है।
यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई। पंजाब पुलिस ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि पंजाब पुलिस की गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने बटाला पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में जग्गू भगवानपुरिया गैंग के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से दो आधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गुरलव सिंह उर्फ लव रंधावा निवासी उजागर नगर, बटाला के रूप में हुई है। बरामद हथियारों में एक जिगाना पिस्तौल मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस सहित और एक .30 बोर पिस्तौल , दो मैगजीन और 13 जिंदा कारतूस सहित, शामिल हैं।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अपने विदेशी हैंडलर अमृत दालम के निर्देशों पर काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि मामले के अन्य तार जोड़ने के लिए आगे की जांच जारी है।
ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए, ए.जी.टी.एफ. के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) प्रमोद बान ने बताया कि पुख्ता सूचना पर कार्रवाई करते हुए डीएसपी ए.जी.टी.एफ. राजन परमींदर के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने बटाला पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान बटाला के 60-फुट कादियां रोड के टी-पॉइंट से आरोपी को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बटाला सुहैल कासिम मीर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गुरलव उर्फ लव रंधावा का आपराधिक रिकॉर्ड है और वह असला एक्ट, चोरी-ठगी और मानव जीवन को खतरे में डालने के मामलों में शामिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आगे की जांच जारी है। इस मामले में बटाला सिविल लाइंस थाने में एफआईआर नंबर 342 दिनांक 11.11.2025 को असला एक्ट की धारा 25 के तहत केस दर्ज किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





